फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब में जहर देकर मारने का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब में जहर देकर मारने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब में जहर देकर मारने का आरोप
संभल। दो दिन पूर्व घर से गया हुआ युवक गांव के नजदीक गंभीर हालत में पड़ा मिला था। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए। युवक ने दो लोगों पर शराब में जहर देने की बात कही, लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी बंटी (30) पुत्र सियाराम गांव के बाहर एक खेत के नजदीक गंभीर हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को पाकबड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर टीएमयू के लिए रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि युवक मजदूरी करता था, 27 मार्च से घर नहीं आया था। शनिवार को गंभीर हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वह जीवित था। उसने बताया था कि दो लोगों ने उसे शराब में जहर दिया है। लेकिन जो लोग जहर देकर गए हैं उन्हें वह चेहरे से जानता है। उपचार को जाते समय दम तोड़ दिया। युवक की जेब से हरिद्वार के जाने और आने का ट्रेन का टिकट मिला है। जो 27 मार्च को जाने का है और 28 मार्च को वापसी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मिथलेश का रोरो कर बुराहाल है। युवक अपने पीछे दो बेटी और एक छह माह के बेटे को छोड़ गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed