फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   करियामई में हत्या के बाद तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात

करियामई में हत्या के बाद तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
करियामई में हत्या के बाद तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर थाना क्षेत्र के करियामई गांव में युवक की हत्या के बाद दो पक्षों की रंजिश और अधिक बढ़ गई है। जिसे देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। एएसपी पंकज पांडेय ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल व पीएसी की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने सभी छह नामजदों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी लेकिन हत्यारोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के करियामई गांव में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार की रात को लोकेश यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दोनों पक्षों की रंजिश बढ़ गई है। मृतक के पिता नत्थू सिंह ने गांव के ही मुकेश यादव, दिनेश यादव, रामप्रकाश यादव, ज्ञान सिंह यादव, सुरेश यादव, हरप्रसाद सहित छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने गांव का दौरा करने के बाद रात से ही गांव में पुलिस व डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी है। शुक्रवार की सुबह ही सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचे लोकेश यादव के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पंकज पांडेय भी गांव पहुंचे। मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी गुन्नौर को शीघ्र हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। एएसपी ने बताया कि अभी किसी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी, इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

दूसरे पक्ष की एक महिला भी हुई घायल
जुनावई। करियामई गांव में गुरुवार को देर शाम हुई फायरिंग में दूसरे पक्ष की एक महिला भी गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि करियामई गांव में गुरुवार की रात दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी, जिसमें गोली लगने से लोकेश यादव की मौत हो गई थी। उस समय दूसरा पक्ष सामने नहीं आया लेकिन शुक्रवार को दूसरे हत्यारोपी पक्ष मुकेश कुमार की ओर से रामादेई (70) पत्नी लखपत सिंह सामने आई, जिसके हाथ में गोली लगने की बात सामने आई। महिला की ओर से ओमकार सिंह ने तहरीर दी, लेकिन इसमें ओमकार सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed