फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, दूसरा घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, दूसरा घायल
चंदौसी/बनियाठेर। चंदौसी मुरादाबाद मार्ग स्थित राधा गोविंद स्कूल के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार कारपेंटर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बिलारी के गांव शहादत (32) पुत्र साबिर कारपेंटर का काम करता है। वह मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने साथी जाकिर पुत्र जाहिद निवासी टांडा थाना बिलारी के साथ चंदौसी काम पर आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह चंदौसी बिलारी के बीच राधा गोविंद स्कूल के पास पहुंचा तो चंदौसी की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना बनियाठेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को शहर के संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लाई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में शहादत ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंगलवार की दोपहर दो बजे हाईवे स्थित सिम्स चौराहे के पास बहजोई की ओर से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

निजी वाहन से दोनों को उपचार के चंदौसी के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया। लोगों को कहना है कि बाईपास से जो रास्ता आया है उसका मोड़ बेहद खतरनाक है। आए दिन इससे हादसे होते रहते हैं। इस दौरान राज्यमंत्री के पति रामपाल को इस बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed