{"_id":"5beb2d3bbdec22698c6e50fd","slug":"20-thousand-rupees-take-from-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के थैले से बीस हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के थैले से बीस हजार रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
थाने में बैठीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मन्नी खेड़ा निवासी महिला के थैले से बीस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह बदहवास हो गई। साथ में आई अन्य महिलाएं पीड़िता को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां घटना की सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नी खेडा निवासी एक महिला कोतवाली क्षेत्र के बाजार से कपड़े व अन्य सामान खरीदने आई थी। कोतवाली के नजदीक महिला के थैले में रखे बीस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह साथी महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। घटना की जानकारी दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दिलासा देते हुए काफी देर तक महिला को बैठाए रखा। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार में शादी है। इसलिए वह बाजार से कपड़े व अन्य सामान खरीदने आई थी। कोतवाली के पास कुछ सामान खरीदा था तभी रुपये निकाले थे। सामान खरीदने के बाद थैले में रख लिए। इसी बीच कुछ दूरी के बाद थैले में कट का निशाना लगा दिखाई दिया। थैले में रखे बीस हजार रुपये और मोबाइल भी गायब था। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन उन्होंने जांच की बात कहते भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन