{"_id":"5c5de104bdec2273771f327a","slug":"181549656324-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के कर्मचारी का नाली में मिला शव, मौके पर लगी भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील के कर्मचारी का नाली में मिला शव, मौके पर लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/गुन्नौर। कस्बा गुन्नौर में नाली में मिले शव की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकालकर कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त तहसील कर्मचारी के रूप में हुई।
शुक्रवार को मेरठ-बदायूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर पुलिया के निकट बने नाले में शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाली से बाहर निकाला।
तलाशी ली तो मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त जिला बदायूं की तहसील बिसौली के मोहल्ला निवासी भुवनेश पुत्र रामपाल के रुप मे हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक भुवनेश गुन्नौर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है। मृतक के पुत्र अनुज व मनोज ने बताया कि उनके पिता पिछले दस दिनों से घर से गायब थे। वह उन्हे लगातार ढूंढ रहे थे, लेकिन पिता का कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
--------------------------
भुवनेश तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पिछले एक साल से वह ड्यूटी से नदारद था। पुलिस से अभी उसके शव मिलने की सूचना मिली है। परिजनों से इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। --करम सिंह चौहान, तहसीलदार गुन्नौर।