फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   तांत्रिक क्रिया में बलि देने की सूचना पर पुलिस में मची खलबली

तांत्रिक क्रिया में बलि देने की सूचना पर पुलिस में मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक क्रिया में बलि देने की सूचना पर पुलिस में मची खलबली
चंदौसी। आठ माह के मासूम ग्रंथ को लापता हुए बारह दिन बीत गए हैं, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लग सका। मासूम के घर से करीब दो किमी दूर देवरखेड़ा गांव के पीला तालाब पर तांत्रिक क्रिया करने का सामान और खून पड़ा देखकर पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ, एसओजी टीम, डॉग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अधिकारियों की राय भी अलग-अलग है।
विज्ञापन

दो मई को शहर कोतवाली क्षेत्र प्रेमनगर कालोनी में सुखवीर दिवाकर के आठ माह के पुत्र ग्रंथ को सुबह उस समय अगवा कर लिया गया था, जब उसकी मां उसे सोता छोड़कर कपड़े सुखाने छत पर गई। पांच मिनट बाद जब वापस लौटी तो उसका लाडला लापता था। उसके बाद अभी तक उस मासूम का कोई सुराग नहीं लगा। उसे आसमान खा गया या फिर जमीन निगल गई। एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में जुटी है लेकिन 12 दिन बाद तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस पहले से ही कब्रिस्तान, शमशान घाट, तंत्र क्रियाओं के स्थान तलाश कर रही है। इसी बीच मंगलवार को सीओ पूनम मिश्रा को जानकारी मिली कि देवरखेड़ा गांव के पीला तालाब पर तांत्रिक क्रिया का सामान पड़ा है, खून भी बिखरा पड़ा है तो सूचना पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर सीओ पूनम मिश्रा, कोतवाल चंदौसी ऋषिराम कठेरिया, थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह के साथ सात एसओजी की टीम भी पहुंच गई। मौके पर एक संतरा, अनार, शराब, केला, चूड़ी, सिंदूर, इत्र व 11 रुपये के अलावा एक अलग थैले में एक साड़ी व एक पुरुष की पैंट-शर्ट मिली है। मौके पर खून बिखरा पड़ा है। पुलिस ने खून का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। महिला-पुरुष के कपड़ों की भी पहचान कराई जा रही है। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। ग्रंथ के घर पर जाकर कपड़े सुंघाए, तालाब पर भी गए लेकिन प्रशिक्षित कुत्ते पुलिस की कोई खास मदद नहीं कर सके। इसलिए पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि इस तंत्र क्रिया से ग्रंथ का कोई संबंध है लेकिन पुलिस ग्रंथ से तंत्र क्रिया के जरिये नरबलि की आशंका की कड़ियों की जांच में जुट गई है। हालांकि कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने स्पष्ट कहा कि इससे ग्रंथ की कोई कड़ी नहीं मिल रही है, क्योंकि पुलिस ने ऐसी तंत्र क्रियाएं तो पहले भी कई देखी हैं, वहां खून भी पड़ा मिला था। अक्सर यह खून किसी पशु का होता है। हालांकि सीओ पूनम मिश्रा का कहना है कि आशंका तो है, इसलिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed