फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आंगन में सो रहे युवक को मारी गई गोली, अलीगढ़ रेफर

आंगन में सो रहे युवक को मारी गई गोली, अलीगढ़ रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
आंगन में सो रहे युवक को मारी गई गोली, अलीगढ़ रेफर
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर में घर के आंगन में सोते समय युवक को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिस समय गोली लगी युवक घर में अकेला था। गुरुवार की सुबह मां घर पहुंची तो उन्होंने युवक को खून से लथपथ देखा। जिसे देखकर होश उड़ गए। आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पुलिस इस घटना की तहरीर मिलने का इंकार कर रही है। बुधवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर निवासी नेतराम पुत्र करन सिंह को गोली मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय की है जब घर पर कोई नहीं थी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के तीन लोगों से विवाद हो गया था। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। लेकिन आरोपी पक्ष के तीन लोग रात के समय आए और गोली मार कर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया की घटना जिस समय हुई घर पर कोई नहीं था। वह सारी रात बेसुध हालत में पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह 11 बजे करीब जब युवक की मां प्रेमवती रिश्तेदारी से घर पहुंची तो उनको घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रजपुरा पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed