फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गृहक्लेश से परेशान महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

गृहक्लेश से परेशान महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश से परेशान महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
चंदौसी। कोतवाली के मोहल्ला गणेश कालोनी गली नंबर-एक में महिला, गृहक्लेश के कारण गले में फंदा डालकर झूल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्मार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गणेश कालोनी गली नंबर एक निवासी पूनम (24) पत्नी विक्रांत उर्फ विक्की बुधवार की शाम चार बजे कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से गला में फंदा डालकर झूल गई। वह सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। हादसे के समय सभी ससुराल वाले मौजूद थे। इसकी जानकारी किसी ने उसके मायके गांव सोरा थाना उघैती जनपद बदायूं को दी। मृतका के भाई टिंकू नें चंदौसी में रहने वाले मामा अनिल को दी।
विज्ञापन

अनिल तत्काल पूनम के घर पहुंचा तो पति शव के पास बैठा हुआ था। करीब सात बजे मृतका के मायके वाले जब यहां पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग घर से लापता हो गए। हादसे के पीछे गृहक्लेश बताई जा रही है। मृतका ने करीब एक वर्ष पूर्व भी आत्महत्या की कोशिश की थी। मायको वालो का कहना था कि वह अक्सर बताती थी कि उसके पति के किसी और से संबंध है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता है। यह क्रम शादी के एक वर्ष बाद से शुरु हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि परिजनों ने अभी तो आत्महत्या की सूचना दी है। जिस पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि मायके वाले कोई तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed