फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
संभल। गर्मी से राहत के लिए गंगा में नहाने गया युवक डूब गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। किनारे कपड़े मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शनिवार की रात से ही गंगा में तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह को फिर तलाशा तो युवक का शव मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुर निवासी पप्पू यादव (27) पुत्र जिराज सिंह यादव का शव गंगा से निकाला गया। युवक शनिवार की शाम को घर से गंगा में नहाने के लिए निकला था। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन तलाश करते हुए गंगा तक पहुंच गए। जहां युवक के कपड़े पड़े मिले। परिजनों ने रात में ही गंगा में तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजनों ने फिर से तलाश शुरू की। इसी दौरान युवक का शव गंगा में मिल गया। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि बेटा शनिवार की शाम को गंगा में नहाने को कहकर घर से गया था। देर शाम तक नहीं लौटा तो चिंता हुई। तलाश की लेकिन गांव में कोई पता नहीं चला। गंगा पर तलाश करने पहुंचे तो गंगा किनारे कपड़े पड़े हुए थे। पहले गंगा के आसपास तलाशा उसके बाद गंगा में तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह गंगा में शव मिला। पीड़ित पिता ने बताया कि युवक खेती किसानी करता था। दो बच्चे और पत्नी का गुजारा खेती किसानी से ही हो रहा है। युवक की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed