{"_id":"5cf2e03fbdec220734075c36","slug":"155942103619-babrala-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/चंदौसी। संभल के एक युवक ने हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गए बदायूं के एक परिवार की किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो फुटेज बना ली। जिसे वायरल भी कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को धनारी से गिरफ्तार किया है।
बताते हं कि संभल के बरेली सराय का एक युवक व बदायूं जिले की एक किशोरी का परिवार हिमाचल प्रदेश के थाना नाला गढ़ में मजदूरी करते थे।
दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसी दौरान प्रेमी युवक ने किशोरी की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो फुटेज बना ली थी। जिसके सहारे वह किशोरी को ब्लैक मेल करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने किशोरी की वीडियो फुटेज को वायरल कर दिया।
फुटेज को सबसे पहले किशोरी की मां के मोबाइल फोन पर भेज दिया। जिससे खलबली मच गई। किशोरी के परिजनों ने नाला गढ़ थाने में ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन आरोपी वहां से भागकर अपनी मौसी के घर धनारी में आकर रहने लगा लेकिन इसी बीच युवक ने किशोरी के मोबाइल फोन पर कॉल करके उसे धमकी दी। जिससे युवक की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने धनारी में शनिवार को दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।