{"_id":"5cf18b30bdec2207506097fe","slug":"155933372611-sambhal-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के आलमसराय में गढ्ढे में डूबे तीन मासूम, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संभल के आलमसराय में गढ्ढे में डूबे तीन मासूम, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। आबादी के बीच जल निकासी को बाधित करके खोदा गया एक गड्ढा मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। घटना संभल कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय देहात की है। जहां पर शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। दो बच्चों को तत्काल निकाल लिया गया। तीसरे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस को नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जांच की जा रही है।
आलम सराय देहात, शेर खां सराय और मंडी किशन दास सराय गांव संभल शहर से लगे हुए हैं। तीनों गांवों की आबादी की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आलम सराय देहात की प्राइमरी पाठशाला के ठीक पीछे से होकर घरों की नालियों का पानी गुजरता था वहां पर बने पुराने कच्चे नाले मिट्टी का भराव करके बंद कर दिए गए। पाठशाला के ठीक पीछे एक महीने पहले जेसीबी से 10-12 फुट गहरा गड्ढा बनाया गया।
इसी गड्ढे में आसपास की आबादी की नालियों का पानी एकत्र होने लगा। अगल-बगल जमीन खाली है। बच्चे वहां पर खेलते हैं। गुरुवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चे गड्ढे में गिर गए। आनन-फानन में तीनों बच्चों को निकाला गया। निकाले जाने के बाद निहाल और आरके की हालत ठीक थी जबकि साहिल की हालत गंभीर थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
डाक्टरों ने साहिल (4 वर्ष ) को मृत घोषित कर दिया। साहिल के पिता प्रेम किशोर ने कोतवाली में उन नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिन पर गहरा गड्ढा खुदवा कर ग्राम समाज की जल निकासी को बाधित कराने का आरोप है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
----------------------------
ग्रामीणों की शिकायत यह है कि कुछ लोगों ने अपनी जमीन में खाली मिट्टी का भराव कराने के साथ जल भराव का सिस्टम ध्वस्त किया। इसके साथ ही अवैध तरीके से एक गहरा गड्ढा खुदवा दिया। इसी गड्ढे में गिर कर मासूम को मौत हुई है। जांच में अगर ग्रामीणों के आरोप की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।-दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी, संभल।