फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गोवंशीय पशु का कटान कर रहे आरोपियों ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

गोवंशीय पशु का कटान कर रहे आरोपियों ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशु का कटान कर रहे आरोपियों ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
संभल। गोवंशीय पशु कटान कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। दबिश के दौरान आरोपियों ने एक सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के साथ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नखासा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की गांव फत्तेहपुर देव के जंगल में तीन लोग गोवंशीय पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू से सिपाही सौरभ पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सैदनगली निवासी हारून को गिरफ्तार कर लिया जबकि इसके गांव के ही राशिद और जानू भागने में कामयाब रहे।

पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु का मांस और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर घायल सिपाही का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। नखासा के थाना प्रभारी सतीश कुमार आर्य ने बताया कि भागे हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed