फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   शराबी पति के बुलाने पर मायके से नहीं आई पत्नी,पति ने फंदा लगाकर जान दी

शराबी पति के बुलाने पर मायके से नहीं आई पत्नी,पति ने फंदा लगाकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति के बुलाने पर मायके से  नहीं आई पत्नी,पति ने फंदा लगाकर जान दी
सौंधन (संभल)। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था। पत्नी शराब पीने का मना करती थी । इसे लेकर वह परेशान था। वह रविवार को रात किसी समय फांसी का फंदा लगाकर अपने ही घर के एक कमरे में लटक गया। इसमें उसकी जान चली गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि शराब पीने के आदी युवक का अपनी पत्नी से विवाद रहता था। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। बीस दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। उसे बुलाने के लिए युवक दो दिन पहले ससुराल गया था।
विज्ञापन

पत्नी से घर आने के लिए कह रहा था लेकिन उसने पति ने कहा कि पहले शराब छोड़ो उसके बाद तुम्हारे साथ चलूंगी। जब पत्नी नहीं आई तो रविवार की रात किसी समय घर के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब युवक नीचे नहीं आया तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। वह कमरे में कुंडे से लटका हुआ था। यह देख कर परिजनों की चीख निकल गई। आनन-फानन उसे कुंडे से नीचे उतारा। उसकी मौत के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed