फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जुनावई-धनारी में अलग-अलग दो युवकों ने की आत्महत्या

जुनावई-धनारी में अलग-अलग दो युवकों ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जुनावई-धनारी में अलग-अलग दो युवकों ने की आत्महत्या
जुनावई/धनारी। गुन्नौर कोतवाली व धनारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवादों के कारण युवकों ने पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी होने पर युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव निवासी सलमान (21) पुत्र शरीफ गृह क्लेश परेशान था। रविवार की सुबह वह घर से निकला लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदार, उसके दोस्तों से बात करके तलाशने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मस्जिद से दिन भर में करीब तीन बार ऐलान कराया गया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

बताते हैं कि परिजनों ने उसकी तलाश रात्रि को भी जारी रखी। मध्यरात्रि के करीब गांव के ही शफीक के खेत में पाकड़ के पेड़ पर सलमान का शव लटका हुआ दिखा। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौके पर बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने के लिए भी मना कर रहे थे लेकिन यूपी-100 पर सूचना दी गई थी, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही शव को परिजनों को सौंपे जाने की बात कही। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सलमान का शव गांव के ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है। मृतक की एक डेढ़ वर्षीय बेटी है। युवक की शादी ढाई साल पहले ही हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह गृह क्लेश से परेशान था।
वहीं, गुन्नौर थाना क्षेत्र के मणिकावली गावं में भगवान सिंह का मझला बेटा कुलदीप कुमार (18) दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। बीते दिन भी मजदूरी कर दिल्ली से शाम को ही वापस आया था।
दिल्ली से लौटते हुए गांव के लोगों ने उसे देखा भी था। लेकिन वह घर नहीं गया और सीधे खलिहान की ओर चला गया। रामनगर-मणिकावली मार्ग पर मास्टर राम निवास यादव के खेत के पास यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

सोमवार की सुबह को शौच को गए लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। एसएसआई बृजपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग उस पर भूत प्रेत का साया बता रहे हैं। परिजन किसी तरह की पारिवारिक कलह से इनकार कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग परिवार का विवाद होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed