{"_id":"5cc4c0b7bdec220783606ea0","slug":"151556398263-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से किया जुदा तो युवती ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी से किया जुदा तो युवती ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। दो दिन पूर्व रात्रि में घर से निकले एक प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ने के बाद पूछताछ करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद युवती प्रेमी से जुदा होने का दुख सहन नहीं कर सकी और घर पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद स्वयं को आग लगा ली। जिसके चीख पुकार मचने के बाद परिजनों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे बाद में अलीगढ़ रेफर किया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार चर्चा का विषय बनी हुई है।
रजपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि तकरीबन 11 बजे रजपुरा की डायल 100 की पुलिस ने एक प्रेमी युगल को सुनसान स्थानों पर घूमते हुए पकड़ा था। जिसके बाद उससे थाना रजपुरा में लाकर पूछताछ की गई। बाद में युवक और युवती के परिजनों को सूचित करके उन्हें थाने बुलाया गया। जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। लेकिन कुछ घंटे ही बीतने के बाद युवती ने स्वयं आग लगा ली। जैसे ही वह लपटों से घिरी तो चीख पुकार मचने लगी। जिसके बाद परिजनों ने किसी प्रकार से आग बुझाई। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस बनती रक्षक तो नहीं जाती युवती की जान
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला। एक दूसरे से प्रेम करने के बाद युवक-युवती जन्म जन्म का साथ निभाने के लिए सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए बाहर निकलते हैं। तो उन्हें कानून सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन रजपुरा क्षेत्र में युवती की मौत भी पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। जहां पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद उनकी सुरक्षा करने के बजाय पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया और प्रेमी से जुदा हुई युवती इस दुख को सहन नहीं कर सकी। जिसने स्वयं को आग के हवाले कर लिया। पुलिस ने अगर संजीदगी निभाकर प्रेमी युगल की रक्षा की होती तो शायद युवती की जान बच जातती और सामाजिक बंधनों से झगड़ने वाले ऐसे रिश्तों को मंजिल मिल जाती। आमतौर पर घटने वाली ऐसी घटना समाज के साथ-साथ पुलिस के कानून पर भी सवाल खड़े करती हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पुलिस में प्रेमी युगल को पकड़ा था। इसके बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। बाद में युवती ने खुदकुशी की है। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
----------------
एक युवती ने आग लगाकर खुदकुशी की है। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।-पंकज कुमार पांडेय, एएसपी संभल।