फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बेकाबू टैंकर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

बेकाबू टैंकर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू टैंकर ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज
संभल/सौंधन। हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव में बेकाबू कैंटर ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे करीब हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल-आदमपुर मार्ग स्थित गांव सौंधन में संभल की ओर से आ रहे टैंकर ने स्कूटी सवार दंपती को सामने से टक्कर मार दी। इसमें जनपद अमरोहा के गांव आमदपुर निवासी बीना 38 पत्नी रवीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सहायता से महिला को उपचार के लिए संभल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब रवीश कुमार अपनी पत्नी बीना के साथ संभल से दवाई लेने जा रहे थे। गांव आदमपुर में संभल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीण महिला को गांव के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर संभल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पति ने बताया कि टैंकर चालक रफ्तार से ला रहा था। अचानक सामने से टक्कर मार दी। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए संभल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed