फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   कलयुगी जीजा ने अपहरण कर साली से किया दुष्कर्म

कलयुगी जीजा ने अपहरण कर साली से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
कलयुगी जीजा ने अपहरण कर साली से किया दुष्कर्म
बहजोई। कलयुगी जीजा ने दूसरे जिले बदायूं के थाना इसलामनगर के इलाके से अपहरण कर बहजोई में साली के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद आरोपियों के शिकंजे से महिला छूटी और इसलामनगर पुलिस को पूरी बात बताई। पीड़ित महिला ने इसलामनगर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। इसलामनगर पुलिस ने घटना बहजोई में होने की बात कहकर टहला दिया तो महिला बहजोई पहुंची। दुष्कर्म की यह घटना बहजोई नगर के एक पेट्रोलपंप के निकट की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बदायूं के थाना उघैती के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बीती 24 जनवरी 2019 को वह अपनी सास के साथ इसलामनगर में बस अड्डे पर आई थी। उसकी सास वापस चली गई।
विज्ञापन

तभी उसका जीजा पीछे से आया और उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसे होश आया तो पता चला कि वह बहजोई में एक पेट्रोल पंप के निकट मकान में है। वहां उसके जीजा के तीन साथी मौजूद थे। इनमें से एक साथी को वह जानती थी, जबकि दो साथियों को उसने पहले कभी नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। किसी तरह वह तीन दिन बाद अपने जीजा व उसके साथियों के चंगुल से छूटी। महिला का कहना है कि रिश्ते में तहेरे जीजा समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ जब थाना इसलामनगर में तहरीर दी गई तो इसलामनगर पुलिस ने दुष्कर्म बहजोई में होने की बात कहते हुए टहला दिया था। अब महिला पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहजोई आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed