फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हादसा------------------

हादसा------------------

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसा------------------
संभल। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दावत खाकर लौट रहे तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं जुनावई क्षेत्र में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में द्वारा कला गांव के पास भूसा भरे ट्रैक्टर में डंपर की टक्कर लगने से एक ग्रामीण की जान चली गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव अमियापुर निवासी लालाराम (35), पान सिंह (45), हरज्ञान (35) तीनों एक बाइक से शुक्रवार की शाम को बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर में एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद तीनों फिर एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 11 बजे गांव वापस जा रहे थे। बताते है कि धनारी थाना क्षेत्र में पाठकपुर-नाधा रोड पर छपरा से निकलने के बाद खजुरा से पहले ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। इसी दौरान एक अन्य गाड़ी भी तेजी के साथ गुजरी, जो दूर जाकर गिरे लाला राम व पान सिंह को कुचलती हुई निकल गई। इससे इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहनों के टकराने की जोरदार आवास सुनकर खजुरा छपरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल हरज्ञान से मृतकों के बारे में जानकारी ली। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को इलाज के लिए बहजोई भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों के टक्कर मारी है, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल हो गया। मृतक परिवारों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, गुन्नौर थाना क्षेत्र के दुबारी कलां गांव निवासी नंदकिशोर पाली (40) एवं रूप किशोर, रमेश, महेंद्र, राम वीरेश यादव, अनिल सहित सात आठ शनिवार को वीरेश कुमार के साथ ट्रैक्टर पर सरसों का भूसा भरने मजूदरी पर गए हुए थे, तभी गुन्नौर थाना क्षेत्र में हाइवे पर दुबारी कलां पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से तेजगति से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में भरे भूसे की बुर्जी में टक्कर मार दी, जिसमें करीब पचास मीटर तक ट्रैक्टर खिंचता चला गया। ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर इधर-उधर हाइवे पर गिर गए। नंद किशोर ट्राली के पहिया के नीचे आ गया, काफी दूर तक घिसटता रहा। चालक डंपर वहीं छोड़कर फरार हो गया। गंभीर घायल नंदकिशोर को जुनावई सीएचसी में ले जाया गया। लेकिन यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि घायल रूप किशोर एवं रमेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन मणिकावली चौकी प्रभारी के समझाने पर ग्रामीण मान गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed