फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दिल्ली क्राइम ब्रांच की संभल में छोपमारी, मचा हड़कंप

दिल्ली क्राइम ब्रांच की संभल में छोपमारी, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की संभल में छोपमारी, मचा हड़कंप
दिल्ली क्राइम ब्रांच की संभल में छोपमारी, मचा हड़कंप
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की संभल में छोपमारी, मचा हड़कंप
कोतवाली और हयातनगर क्षेत्र के दो लोगों को पकड़ा
दिल्ली से चोरी किया गया सोना भी पुलिस ने किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। दिल्ली से चोरी कर लाया गया सोना संभल क्षेत्र में बेचा गया। जब इस की सुरागकशी पुलिस ने की तो मामले की परतें खुलती चली गईं। सराफ व्यापार से जुड़े दो लोगों को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पकड़ा है। एक अन्य व्यापारी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोष मालूम नहीं होने पर छोड़ दिया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में अन्य सराफ व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारी पकड़े गए तीन लोगों में से एक सराफ व्यापारी को निर्दोष बता रहे थे।
गुरुवार को सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी एक सराफ व्यापारी को पकड़ लिया। सारे दिन पूछताछ की और दोपहर के बाद कोतवाली क्षेत्र के दो लोगों को और पकड़ लिया और कोतवाली आ गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सर्राफा कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। दर्जनों की संख्या में व्यापारी कोतवाली आ गए। कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए एक सराफ कारोबारी को निर्दोष बता छोड़ने की बात कहने लगे। पुलिस ने थोड़ा समय मांगा और पूछताछ की। जिसमें मालूम हुआ कि कोतवाली क्षेत्र से जो दो लोग पकड़े गए हैं। उसमें एक व्यक्ति सोना गलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ही दूसरे सराफ व्यापारी को 100 ग्राम करीब सोना गला कर बेचा था। व्यापारी ने इसलिए सोना खरीदा क्योंकि गलाने वाला व्यक्ति बाजार का है। इसलिए उसका दोष नहीं है। पुलिस ने इस बात को समझते हुए सराफ व्यापारी को छोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के प्रीत बिहार थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस मामले में एक आरोपी पकड़ा गया। जिसने बताया कि वह संभल के गांव सौंधन में सोना बेचकर आया है। इसी क्रम में छापा मारा गया।
सौंधन से पकड़े गए सराफ व्यापारी ने बताया कि उसने सोने के जेवर संभल के एक गलाने वाले को बेच दिए। इसलिए कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोग पकड़े गए। लेकिन एक सराफ व्यापारी का दोष नहीं था, इसलिए उस व्यापारी को छोड़ गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दो आरोपियों को साथ ले गई है। गलाकर बेचा गया 100 ग्राम सोना भी बरामद किया है।

-------
दिल्ली में चोरी की कोई घटना हुई थी। जिसमें पुलिस को मालूम हुआ कि सौंधन में सोना बेचा गया है। पुलिस ने छापा मारा तो पता चला की सोना संभल के एक गलाने वाले व्यक्ति को बेच दिया है। लेकिन पुलिस ने जिस तीसरे सराफ व्यापारी को पकड़ा था। उसका कोई दोष नहीं था। उसने गलाने वाले की पहचान होने पर खरीद लिया था। वह सोना वापस दे दिया गया है। इसलिए ही तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए थे। -नरेंद्र अग्रवाल- सराफ कमेटी अध्यक्ष संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed