फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म व वायरल वीडियो पर जताया रोष

राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म व वायरल वीडियो पर जताया रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म व वायरल वीडियो पर जताया रोष
चंदौसी। राजस्थान के अलवर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल होने पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने रोष जताया है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि अलवर के राजस्थान में पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ पांच लोगों ने न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। इससे भी शर्मनाक करतूत पुलिस की रही कि पुलिस ने मामले को दबाए रखा। देश व प्रदेश में आज न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और उनके माता पिता। अब तो बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसी भी बेटी का इस सरकार में निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भीम आर्मी भारत एकता मिशन मांग करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए और जनता से इसके लिए खेद प्रकट करे। क्योंकि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार व पुलिस दोनों अपराधियों से मिली हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रवींद्र कुमार टिंकू, अतुल गौतम, राजेश कुमार, अंतरेश कुमार गौतम, धर्मवीर सिंह, राजेश कुमार भारती, स्पर्श कुमार, दीपक कुमार, मोहन कुमार आदि शामल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed