{"_id":"5c9d2f91bdec2214492a91d3","slug":"111553805201-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम-Dehat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम-Dehat
संभल/मुरादाबाद। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए संभल जा रहे हरथला निवासी कारपेंटर और उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता - पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर संभल से पहले फिरोजपुर के पास डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संभल कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। संभल - मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव फिरोजपुर के नजदीक एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार हरथला निवासी नईम (42) पुत्र तसलीम और उनके 18 वर्षीय बेटे फैजान को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने फैजान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। नईम को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी फरजाना ने बताया कि उनके पति नईम कारपेंटर का कार्य करते थे और बेटा फैजान हार्डवेयर का काम सीख रहा था। फैजान अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने घटना की बाबत अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।