फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रेमी को फंसाने के लिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली

प्रेमी को फंसाने के लिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी को फंसाने के लिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली
बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पत्नी को गोली मारकर उसके प्रेमी के नाम मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने प्राथमिक बयानों में असमानता देखते हुए पूरे मामले की गहना से जांच की और घटना के दौरान खुद को दिल्ली में बताने वाले महिला के पति से पूछताछ की। पुलिस ने पूरा राज खोलते हुए घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। जिसमें नामजद दो आरोपियों को मुक्त करते हुए पति को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिहावली के एक व्यक्ति ने 8 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के दो लोगों ने उसकी पुत्र वधु को गोली मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया और तहरीर के आधार पर गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला के पति ने स्वयं को दिल्ली में बताया। पुलिस ने परिवार के सभी लोगों के बयान लिए जिनमें असमानता पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बोली। पुलिस ने उसके पति से गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पति ने घटना का राज उगल दिया और घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करवाया। उसने बताया कि एक युवक के उसकी पत्नी से प्रेम संबंध थे जिन्हें फंसाने के लिए उसने पत्नी को गोली मारी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed