{"_id":"59d7e0174f1c1b97678b46ee","slug":"111507319831-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर में बदमाशों ने जनरल मैनेजर की गाड़ी से लैपटॉप लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुन्नौर में बदमाशों ने जनरल मैनेजर की गाड़ी से लैपटॉप लूटा
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा केमिकल के जीएम की कार से लैपटॉप ले उड़े
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला/गुन्नौर(संभल)।
टाटा केमिकल्स परिसर में मार्केटिंग अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल होकर नोएडा लौट रहे एक जनरल मैनेजर की कार से बाइक पर सवार बदमाशों ने लैपटॉप लूट लिया। जिसकी सूचना गुन्नौर कोतवाली में दी गई। तो पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा स्थित टाटा ग्रुप की मुख्य ब्रांच के जनरल मैनेजर दिलीप सिंह शुक्रवार को क्षेत्र के टाटा केमिकल्स फर्टिलाइजर लिमिटेड में अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल होने आए थे। सुबह दस बजे से बारह बजे तक उन्होंने मार्केटिंग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। और इसके बाद गेस्ट हाउस में भोजन किया और अपनी चार पहिया गाड़ी से नोएडा जा रहे थे। तकरीबन पौने पांच बजे बबराला-गुन्नौर के बीच स्थित पेट्रोल पंप के निकट उनकी गाड़ी के पहिया में पंचर हो गया। उनकी गाड़ी का चालक स्टेपनी लगा रहा था जबकि वह गाड़ी में ही बैठे रहे। अचानक एक बाइक गाड़ी के निकट रुकी। और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने खिड़की खोलकर उसमें रखे बैग को उठा लिया। जनरल मैनेजर खिड़की खोलकर पूरे मामले को समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी। बाइक सवार बदमाश बैग में रखे लैपटॉप को लेकर फरार हो गए। इसके बाद वह निकट स्थित गुन्नौर कोतवाली पहुंचे सूचना के बाद गुन्नौर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों कंबिंग की। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी ।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।