फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

बच्चों के विवाद के बाद परिजनों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल में बच्चों के विवाद के बाद उनके परिजन आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट की गई। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी निवासी दूल्हा हसन के बच्चे घर के सामने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। आयशा का आरोप है कि बच्चों के विवाद में गांव के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और घर पर हमला कर दिया। हमले में आयशा, फरहा व सलमा बुरी तरह घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed