फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

बुलेरों सवार युवकों से विवाद पर चालकों ने ही रची थी धान से लदे ट्रक लूट की साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के आसफपुर बिलारी मार्ग पर गुरुवार की बोलेरो सवार युवकों से विवाद होने पर चालक ने धान से लदे ट्रक की लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने ट्रक को रामपुर जनपद में बिलारी मार्ग पर शाहबाद के पास से बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया है। घटना को लेकर एसपी संभल चक्रेेश मिश्र थाने पहुंचे थे। इस मामले में ट्रक मालिक अथवा धान मालिक ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस शिकायत के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों चालक पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव एचोड़ कम्बोह निवासी सुहैल, पड़ोस के गांव निवासी यामीन के साथ ट्रक चलाता है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह ट्रक में 280 क्विंटल धान भरकर वजीरगंज से उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के नया गांव स्थित राइस मिल जा रहे थे। रात करीब एक बजे बिलौसी के पास से दोनों चालकों ने किसी का फोन मांगकर परिजन, पुलिस व ट्रक मालिक को लूट की सूचना दी। बताया कि बिलारी आसफपुर मार्ग पर काजीवाला के पास बोलेरो में सवार सात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बंधक बनाकर बिसौली के पास छोड़ दिया। धान से भरे ट्रक, उसमें रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी ले गए। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा। रात में ट्रक मालिक, धान मालिक, परिजन चालकों को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में लूट की वारदात संदिग्ध लगी। पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को ट्रक जिला रामपुर में शाहबाद कस्बे के पास बिलारी मार्ग पर धान से लदा हुआ मिल गया। पुलिस ट्रक कुढ़फतेहगढ़ ले गई। लूट की वारदात की सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र भी थाने पहुंच गए और सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी वरुण कुमार से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिन में पुलिस ने ट्रक चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने लूट की घटना को झूठी बताया। चालकों ने पुलिस को बताया कि रात के समय उनकी बोलेरो सवार युवकों से काजीवाला के पास साइड देने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने ट्रक लूट की साजिश रची। स्वयं बिलारी पहुंचकर लूट की सूचना दी। इस मामले में ट्रक मालिक अथवा धान मालिक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों चालक हिरासत में हैं। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed