फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

महिला सिपाही के मानसिक शोषण, अश्लील लहजे में बात करने पर दरोगा लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
चंदौसी। थाना बनियाठेर में महिला सिपाही के मानसिक शोषण व अश्लील लहजे में बात करने के आरोप में एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा चमन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। महिला सिपाही ने डीजीपी से फोन पर आरोपी दरोगा की शिकायत की थी। डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने मामले की जांच सीओ चंदौसी को सौंपी जिनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर में तैनात महिला सिपाही ने 27 अक्तूबर को फोन पर डीजीपी से दरोगा चमन सिंह की शिकायत की थी। बताया कि वह अन्य महिला आरक्षी के बजाय उसे अधिक ड्यूटी पर लगाते हैं। मानसिक दबाव बनाते थे। आरोप लगाया कि वह अश्लील लहजे में बात करते हैं। इस मामले में डीजीपी ने महिला सिपाही से मोबाइल पर लिखित शिकायत भेजने को कहा था। पीड़िता ने 28 अक्तूबर की सुबह डीजीपी को लिखित शिकायत भेज दी। इस मामले में डीजीपी ने एसपी संभल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर सीओ चंदौसी अशोक कुमार 28 अक्तूबर की शाम बनियाठेर थाने जांच के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी दरोगा चमन सिंह और पीड़िता के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट एसपी संभल को दी। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने आरोपी दरोगा चमन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed