फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cricket: Sambhal's team reached the final

क्रिकेट : फाइनल में पहुंची संभल की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Sambhal's team reached the final
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दतावली और संभल टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर दतावली की टीम ने बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी दतावली की टीम 86 रन ही बना पाई। संभल की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर 92 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। टीम फाइनल में पहुंच गई। संभल टीम में शामिल जैद ने दो ओवर में 12 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया था। जबकि बल्लेबाजी करते समय 25 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से शानदार 48 रन की नाबाद पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेमिफाइनल के इस मुकाबले में संभल के गेंदबाज रैवर ने दो ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिया। जबकि दतावली टीम के गेंदबाज मोहित शर्मा तीन ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। इस दौरान कमेटी के सदस्य शिव यादव, अत्तराम सिंह यादव, संदीप यादव, शिव यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed