फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cow slaughter accused arrested in encounter, constable also injured

Sambhal News: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested in encounter, constable also injured
बहजोई। बहजोई थाना पुलिस की सोमवार की रात टिकटा रोड पर गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शहीद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की टांग में गोली लगी है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी द्वारा चलाई गई गोली से थाने में तैनात सिपाही कुलदीप कुमार घायल हो गया। आरोपी और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार ने मुठभेड़ की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस गश्त कर रही थी। टिकटा रोड पर बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने फायरिंग की तो एक आरोपी की टांग में गोली लगी और दूसरा आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा, कारतूस और पशु वध करने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी सक्रिय गोतस्कर है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed