फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cow cattle found standing in the sun in Gaushala, DM reprimanded those responsible

गोशाला में धूप में खड़े मिले गोवंशीय पशु, डीएम ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cow cattle found standing in the sun in Gaushala, DM reprimanded those responsible
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव के कैल व सैमला गुन्नौर में बनी गोशालाओं का डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। टूटे टीनशेड, छांव न होने पर डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने सैमला गुन्नौर की गोशाला में बने स्टोर में घटिया सीमेंट की आशंका में जांच के आदेश के साथ ही पंचायत सचिव नाजिम का वेतन रोकने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल पहले गांव कैल में बनी गोशाला पहुंचे। वहां गोवंश के रिकॉर्ड का नया रजिस्टर मिला है। इसमें सूचनाएं अधूरी थीं। टीनशेड व्यवस्थित ढंग से नहीं बना था, छांव के लिए पेड़ या पौधे नहीं थे। अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। पंचायत सचिव नाजिम का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद वे गांव सैमला गुन्नौर की गोशाला पहुंचे। वहां धूप में गायों को खड़ा देखकर और टीनशेड़ उखड़ा पड़ा देखकर उनका पारा चढ़ गया। पूछा कि चार मई को आंधी आई थी, तब से अभी तक टीनशेड को ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने सचिव नाजिम, ग्राम प्रधान पति, पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई। इस दौरान उन्हें गोशाला के रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड में 23 कुंतल भूसा था, मौके पर आठ कुंतल मिला। भूसे के लिए बने स्टोर के निर्माण में सीमेंट कम मात्रा में लगाया गया था। स्टोर के निर्माण की हालत देखकर डीएम ने इसकी जांच के आदेश के साथ ही सचिव नाजिम का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में सभी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनके साथ सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, सीवीओ डॉ. मुन्ना लाल शाक्य, जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार व संबंधित स्थानीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन

--------
गाय की मौतों के विषय में नहीं बता पाए जिम्मेदार
गांव कैल व सैमला गुन्नौर की गोशाला का निरीक्षण डीएम ने किया। निरीक्षण के दौरान गांव कैल में गायों की मौत के संबंध में जानकारी की। बताया कि पिछले दिनों कुछ गायें मर गई थीं, पर उनके मरने की तारीख रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गांव कैल की गोशाला में गायों की सुविधा के लिए एक टीनशेड ओर बनवाने को कहा गया है। गांव सैमला गुन्नौर की गोशाला में ज्यादा खामियां थी। सचिव का वेतन रोकने के आदेश दिये गए हैं तथा एक सप्ताह में व्यवस्था सुधार न होने पर प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनीष बंसल, डीएम संभल।
----
फोटो:: 25
बड़ी ग्राम पंचायतों में गोशाला और देवरखेड़ा के मुख्य मार्गों का निर्माण कराने की मांग
- किसान संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर बीडीओ बनियाखेड़ा को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। बड़ी ग्राम पंचायतों में गोशाला और देवरखेड़ा के मुख्य मार्गों का निर्माण कराने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ब्लाक बनियाखेड़ा के खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

पदाधिकारियों का कहना रहा कि गांव देवरखेड़ा व अशोक नगर के मुख्य मार्गों पर ग्राम प्रधान द्वारा लोगों के कहने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जबकि गांव में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिसमें बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जर्जर सड़कों पर आए दिन लोग गिरते रहते हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव के मुख्य मार्गों का निर्माण शीघ्र कराया जाए। बड़ी ग्राम पंचायतों में अभी तक गोशाला का निर्माण नहीं कराया गया है जिससे किसानों की फसलों की रक्षा व गोवंश की देखभाल हो सके। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह में गांव देवर खेड़ा में मुख्य मार्गों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो समिति पदाधिकारी बनियाखेड़ा ब्लाक में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर वीपी सिंह, संजीव कुमार सिंह, संजय सिंह, राकेश बाबू, ऋषिपाल, उदय राम, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed