फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Court orders clearing the way for attachment of Shariq Sata's property

Sambhal News: शारिक साटा की संपत्ति कुर्की का रास्ता साफ, कोर्ट ने दिए आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Court orders clearing the way for attachment of Shariq Sata's property
संभल। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी शारिक साटा की संपत्ति कुर्क की जाएगी। कुर्की का आदेश कोर्ट से हो गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि टीम संपत्ति को कुर्क करने के लिए जाएगी। टीम का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत तीन रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। यह कार्रवाई न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते की जाती है। इसी क्रम में अब कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शारिक साटा के खिलाफ मुख्य अपराध संख्या 340/24 और 306/24 में हत्या की साजिश करने, बवाल की साजिश रचने व अन्य गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने बवाल के दौरान गोलियां चलाई थीं। इसमें आम लोगों की मौत हो गई थी। अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस गिरोह की भूमिका मिलने पर तीनों गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुल्ला अफरोज के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। साटा ने अपने तीनों गुर्गों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसकी जानकारी भी गुर्गों ने पूछताछ में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो शारिक साटा दुबई में रहकर अपना गिरोह चलाता है। वह देश का बड़ा वाहन चोर है। इसके अलावा हथियार, सोना और नकली नोट की तस्करी करने के आरोप भी उस पर लग चुके हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में रहा था। दिल्ली में मामला दर्ज है। अब संभल पुलिस के रिकॉर्ड में भगोड़ा घोषित है।
शारिक साटा के गिरोह के सदस्याें की भी खंगाली जाएगी संपत्ति : एसपी
शारिक साटा का गिरोह काफी बड़ा है। वाहन चोरी से गिरोह जुड़ा है। इसकी जानकारी संभल पुलिस को है। अभी शारिक साटा की संपत्ति को खंगाला गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि शारिक साटा की गिरोह में जिन लोगों ने काम किया है या काम कर रहे हैं। उनकी भी संपत्ति खंगाली जाएगी। पुलिस को अंदेशा है कि शारिक साटा ने अपने गिरोह के सदस्याें के नाम भी संपत्ति की है। इस अंदेशे के चलते संपत्ति खंगाली जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।

बवाल में शारिक साटा मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शामिल था। वह दुबई में रहकर गिरोह चला रहा है। उसके गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जिन्होंने बवाल के दौरान गोलियां चलाई थीं। शारिक साटा के खिलाफ भी कार्रवाई लगातार जारी है। लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। परमानेंट वारंट भी जारी कराया जाएगा।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed