फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Counting of votes for three seats of Panchayat by-election, certificates handed over to the winners

पंचायत उपचुनाव की तीन सीटों की हुई मतगणना, विजेताओं को सौंपे प्रमाण पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for three seats of Panchayat by-election, certificates handed over to the winners
पंचायत उपचुनाव की तीन सीटों की हुई मतगणना, विजेताओं को सौंपे प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संभल। जिले की क्षेत्र पंचायत सदस्य की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की शुक्रवार को मतगणना हुई। दो घंटों में सभी परिणाम आ गए। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। मतगणना सुबह 8.30 बजे शुरू हुई थी। बताते चले कि गुन्नौर विकासखंड के गांव सैंजना अहरान में उपचुनाव हुआ। जिसमें 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव में प्रत्याशी संजूवती ने दूसरी प्रत्याशी राजमाला को 143 मतों से मात देकर विजय हासिल की। संजूवती को बूथ संख्या 109 पर 301 व राजमाला को 214 मत मिले। 33 मत रद्द हुए। बूथ संख्या 110 पर संजूवती को 273 व राजमाला ने 217 मत प्राप्त किए, 18 मत रद्द हुए। इस प्रकार संजूवती ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 143 मतों से हार देकर विजय हासिल की। दूसरी ओर रजपुरा ब्लाक क्षेत्र के गांव बायभूड़ में हुए उपचुनाव में मतगणना में विद्या देवी को 560 मत मिले। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र उर्फ काली यादव की पत्नी सत्यवती को 13 मत मिले और 23 मत निरस्त निकले। इसमें सभी 596 मतों का प्रयोग किया गया और विद्या देवी 547 तो से विजयी घोषित हुई। संभल ब्लाक के गांव लोधी सराय में हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में प्रेमवती ने पुष्पेंद्रा को 75 वोट से हराकर जीत प्राप्त की। प्रेमवती को एआरओ व ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed