{"_id":"622a5c17a01af80dc36aecd5","slug":"counting-interrupted-for-two-hours-due-to-technical-problem-in-evm-sambhal-news-mbd421216324","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में तकनीकी समस्या के चलते दो घंटे बाधित हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में तकनीकी समस्या के चलते दो घंटे बाधित हुई मतगणना
विज्ञापन
संभल। असमोली विधानसभा सीट की मतगणना सबसे देर तक चली। इसका कारण यह रहा कि तीन बूथों की चार ईवीएम में तकनीकी समस्या आ गई थी।
असमोली विधानसभा सीट के 446 बूथों की मतगणना 32 राउंड में की गई है। तीन बूथों की चार ईवीएम में तकनीकी समस्या हुई, तो कार्मिक भी परेशान हो उठे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मशीनों से मतगणना शुरू हो सकी। जिले की तीन विधानसभा सीट संभल, चंदौसी और गुन्नौर की सात बजे तक मतगणना समाप्त हो गई थी।
प्रत्याशी भी प्रमाणपत्र लेकर घरों के लिए चले गए थे। असमोली विधानसभा सीट से सपा की प्रत्याशी पिंकी यादव की जीत का अंतर ज्यादा होने पर भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार तो मतगणना स्थल से अपने समर्थकों के साथ चले गए। पिंकी यादव और उनके समर्थक ही मतगणना स्थल पर रह गए थे।