फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Council schools will have summer vacation till June 20 to June 15

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में 20 मई 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Council schools will have summer vacation till June 20 to June 15
संभल। जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। प्राइमरी स्कूल 16 जून को खुलेंगे, जबकि इंटर कॉलेजों में एक जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। परिषदीय विद्यालयों में पहले 21 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती थीं। एक जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू होता था।
विज्ञापन

नवीन आदेशों के अनुसार सर्दियों में 19 दिनों की छुट्टियां कर दी गई थीं। इसलिए परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में कटौती कर एक पखवाड़ा कम कर दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों में 26 दिन बंद रहेंगे। कैलेंडर के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर में 30 जून तक होंगी। छुट्टियों के साथ ही स्कूल खुलने का समय भी तय कर लिया गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक, एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे होगा। कक्षाएं दोपहर दो बजे तक चलेंगी। वहीं, एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यालय चलेंगे। माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 40 दिन की होगी। एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed