फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Council schools will be connected to each other

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों को एक-दूसरे से जोडेंगे

Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Council schools will be connected to each other
बहजोई (संभल)। स्कूलों के विलय का विरोध होते देख सरकार ने शब्द बदलकर युग्मन (पेयर) बनाने के फार्मूले पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत स्कूलों को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। अफसरों का कहना है कि कम और ज्यादा छात्र संख्या का संतुलन बनाने के लिए स्कूलों के जोड़े बनाए जाएंगे, जिसके बाद दोनों स्कूल एक-दूसरे के संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

संभल जिले में 107 परिषदीय स्कूलों को 89 विद्यालयों से जोड़ा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि जिलेभर में संचालित 1289 परिषदीय विद्यालयों में से अभी 107 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनमें छात्र संख्या कम है। इन सभी विद्यालयों को इनके पास के ही 89 विद्यालयों से जोड़ा जाएगा। ताकि एक-दूसरे के संसाधनों को उपयोग कर सकें। साथ ही इन स्कूलों में तैनात करीब 40 शिक्षकों को भी 89 स्कूलों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीएम की स्वीकृति पर प्रथम चरण में जिले के 15 विद्यालयों की दूसरे 15 विद्यालयों से जोड़ा गया है। साथ ही अन्य विद्यालयों को भी दूसरे विद्यालयों से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। एक जुलाई से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों से जोड़कर पढ़ाई कराई जाएगी। बताया कि दूसरे चरण के लिए बीईओ के माध्यम से स्थलीय भ्रमण कर विद्यालयों को चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed