फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corruption in Sambhal Municipality accused of being at its peak

Sambhal News: संभल नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corruption in Sambhal Municipality accused of being at its peak
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि भ्रष्टाचारियों ने अपने काले धन को छुपाने के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी अपने पैर जमा रखे हैं। सभी वक्ताओं ने बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि देश में ऐसे ऐसे भ्रष्टाचारी हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से कंपनियां बनाकर बैंकों के माध्यम से काला धन जुटाकर देश की अर्थव्यवस्था को खराब करने का काम किया है। अब देश में युवाओं व किसानों को जागना होगा। अब भारत के हर नागरिक को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिससे परिश्रम की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ सके। अमित गौतम ने कहा कि संभल की नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन

अगर कोई नागरिक जन्म प्रमाणपत्र व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने जाता है तो कर्मचारी उससे चक्कर लगवाते हैं। इस पर अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। शाहनवाज संभली ने कहा कि जन सुविधा केंद्र पर आय-जाति, निवास, आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बनवाने पर ज्यादा शुल्क लिया जाता है। निर्धारित शुल्क की सूची हर जनसेवा केंद्र पर लगवाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed