फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona virus doctors alert in sambhal

इटली से चंदौसी आए युवक को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona virus doctors alert in sambhal
संभल। इटली से चंदौसी पहुंचे युवक को संभल जिले के स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया है। अब 28 दिन तक हर रोज उसकी सेहत के बारे में जानने के लिए रैपिड रेस्पॉंस टीम पहुंचेगी। अच्छी बात यह है कि 2 मार्च को चंदौसी पहुंचे इस युवक की हालत ठीक है। कोरोना का कोई लक्षण उसमें नहीं मिला है। जिले का स्वास्थ्य विभाग अब इटली से आए इस युवक के साथ-साथ कुल पांच लोगों की सेहत को अपनी निगरानी में लिए है। इसमें दो लोग ईरान से और दो लोग थाईलैंड से आए थे।
विज्ञापन

संभल में कोरोना प्रभावित देशों से आए लोगों की कुल संख्या दस है।
इसमें चीन से आए दो लोग ऐसे हैं जो अब निगरानी की 28 दिन वाली अवधि से बाहर हो गए हैं। जबकि जापान से आए बेंगलूरू चले गए और इंडोनेशिया से आई महिला नोएडा चली गई है। इन लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा और बेंगलूरू को सूचित कर दिया है। इन तीनों की निगरानी वहीं होगी जहां पर यह रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग कोरोना प्रभावित किसी भी देश से आने वाले व्यक्ति को 28 दिन तक अपनी निगरानी में रखता है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय से संभल के स्वास्थ्य विभाग को मिलती है। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को पता लगा था कि जापान से दो लोग संभल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जब इनके घर विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची। एक युवक मिला। उसने बताया कि उसके साथ वाला युवक बेंगलूरू में है। जबकि वह भी बेंगलूरू जा रहा है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह युवक शनिवार को बेंगलूरू चला गया। अब जापान से आए दोनों युवकों का परीक्षण कराने के लिए बेंगलूरू की रैपिड रिस्पांस टीम को कहा गया है। संभल में जिस घर यह दोनों आए थे। उसमें निवास करने वालों की सेहत की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड से घूमने गए दो युवकों के घर हर रोज जा रही टीम
संभल। थाईलैंड से घूम कर लौटे दो युवक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। उनका हाल प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम लेती है। उनकी निगरानी दो हफ्ते तक और चलेगी। दोनों लोग थाईलैंड घूमने के लिए गए थे। लौटने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों लोग स्वस्थ हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग एहतियातन निगरानी बनाए हुए है। उनके परिजनों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed