फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona vaccine freeze matter in chandausi

कोरोना वैक्सीन जमने का मामला : एक साल से खराब था फ्रीजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine freeze matter in chandausi
चंदौसी(संभल)। गुन्नौर सीएचसी में फ्रीजर में कोरोना बचाव की वैक्सीन जमने की जांच में सामने आया है कि सीएचसी में रखा आइस लाइनर रेफ्रीजरेटर (आईएलआर) करीब एक साल से खराब था। तत्कालीन सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जानकारी होते हुए भी उसे कंडम घोषित नहीं किया था। अब दोनों अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और सीएचसी स्टाफ का तबादला हो चुका है। इस कारण जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में 28 जनवरी को 103 वॉयल कोरोना से बचाव की वैक्सीन जम गई थी। सीएमओ के निर्देश पर इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ. रामजीलाल व डॉ. एके वर्मा कर रहे हैं। जांच अधिकारियों ने पुराना रिकार्ड खंगाला तो सामने आया है कि गुन्नौर सीएचसी में रखा फ्रीजर करीब एक साल पहले ही खराब हो गया था। तत्कालीन सीएमओ डॉ. अमिता सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीएल विराठिया को इसकी रिपोर्ट भी भेजी गई थी। इसके बाद भी उसे कंडम घोषित नहीं कराया गया। इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि कोरोना से बचाव की 103 वॉयल वैक्सीन जम गई।
विज्ञापन

सीएचसी गुन्नौर का फ्रीजर करीब एक साल पहले से खराब था। यह फ्रीजर पहले ही कंडम हो जाना चाहिए था। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, तत्कालीन सीएमओ व डीआईओ दोनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस कारण जांच पूरी होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामजीलाल, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed