{"_id":"60a167c38ebc3e8dbb659c0d","slug":"corona-testing-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd389220859","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाबड़ा गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कोरोना की जांच हुई, बुखार पीड़ितों को दवाई का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाबड़ा गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कोरोना की जांच हुई, बुखार पीड़ितों को दवाई का वितरण किया
विज्ञापन
चंदौसी। छाबड़ा में पिछले 15 दिनों के 15 लोगों की जान गई है। आठ लोगों की मौत बुखार से हुई थी पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन बेखबर बना हुआ था लेकिन जब अमर उजाला ने गांव में फैली बीमारी को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सुबह गांव पहुंच गई। 77 लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बुखार पीड़ितों को दवाई दी गई।
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर छाबड़ा गांव में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार का प्रकोप है। पंचायत चुनाव के बाद 30 अप्रैल से 14 मई तक 15 से अधिक मौतें गांव में हो जाने से ग्रामीणों में बीमारियों को लेकर एक चिंता बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को गांव में टीम भेजी गई। गांव में हुई मौतों के बारे में जानकारियां की। मृतकों के परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों की बीमारी के लक्षणों के आधार पर दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में फार्मासिस्ट मुबारक अली, लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार, संगनी संतोष यादव, आशा रीता देवी व शिवला मौजूद रहे।