फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona ruls in panchayat election

कोरोना से बचाव के प्रति सतर्कता, नामांकन के समय भीड़ एकत्र की तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona ruls in panchayat election
संभल/रजपुरा। विकास खंड मुख्यालय पर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने विकास खंड के सभागार में खिड़कियों पर जाली लगवाई ताकि कोई अव्यवस्था न फैले। यह भी बताया कि नामांकन विकास खंड मुख्यालय में अलग-अलग खिड़की पर कराए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रजपुरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारी रजपुरा ब्लॉक में पूर्ण कर ली गई है। शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होंगे। प्रधान, बीडीसी मेंबर के लिए नामांकन में एक उम्मीदवार का एक प्रस्ताव होगा। कोविड गाइडलाइन के अनुसार नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर में उम्मीदवार व उसका प्रस्तावक ही जा सकेंगे। उम्मीदवारों के वाहन को नामांकन स्थल से एक किलोमीटर पहले ही रोका जाएगा। उम्मीदवार और प्रस्ताव नामांकन के समय मास्क लगा कर ही परिसर में दाखिल होंगे। अगर उम्मीदवार भीड़ के साथ नामांकन कराने आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed