फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona positive person reach in village in sambhal

एंबुलेंस चालक घर पहुंचा तो पुलिस ने घेरा, स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona positive person reach in village in sambhal
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी एंबुलेंस चालक शनिवार को शाम घर पहुंचा तो गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक को घेर लिया और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम अस्पताल ले गई। जहां क्वारंटीन किया गया है। दरअसल पहली मई को एंबुलेंस चालक की गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। साथ ही यह भी जानकारी मिली थी कि युवक 24 अप्रैल को गाजियाबाद अस्पताल से भाग कर गांव आ गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम को युवक घर नहीं मिला।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को बताया था कि 24 से 30 मई तक युवक घर पर रहा था। एहतियाती तौर पर युवक के परिवार, पड़ोसी और परिचित लोगों को क्वारंटीन कर दिया। 4 मई को गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने लिखित में बताया कि युवक अस्पताल में भर्ती है और उपचार चल रहा है। शनिवार को युवक गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन केंद्र में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस से ले गई।
विज्ञापन

अब सवाल यह उठता है कि जब युवक की रिपोर्ट पहली मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी तो 9 मई को युवक घर कैसे आ गया। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मुताबिक 12 दिन बाद फिर से जांच की जाती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम क्वारंटीन किया जाता है लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के 9 दिन बाद घर तक युवक कैसे पहुंचा। इस सवाल में संभल स्वास्थ्य विभाग भी उलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल संभल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को क्वारंटीन किया है। युवक का परिवार, पड़ोसी और परिचित लोग 4 मई से क्वारंटीन केंद्र में भर्ती हैं। एसीएमओ अजफर कमाल ने बताया कि पहली मई को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट होने की जानकारी मिली थी। अब गांव कैसे पहुंचा है। इसकी जानकारी गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग से की जाएगी। फिलहाल युवक को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed