फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona positive in sambhal

संभल में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची बीस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona positive in sambhal
संभल। चौबीस घंटे के भीतर संभल जिले में एक और किशोरी कोरोना संक्रमित निकली है। अब संख्या बीस पहुंच गई है। इसमें नौ जमाती हैं। जिसमें छह तमिलनाडु के हैं और तीन फिरोजाबाद के हैं। एक जमाती की मौत हो चुकी है। जबकि फिरोजाबाद और तमिलनाडु के जमातियों के संपर्क में रहे परिवारों से पांच लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

नई सराय में जिसके घर पर फिरोजाबाद के दस लोगों की जमाती ठहरे थे, उसमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष थे।
दस लोगों के नमूने लिए गए जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए। जिस घर में यह जमात रुके थे, उसकी बेटी बुधवार को कोरोना संक्रमित निकली है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। इससे पहले इनकी नौ वर्षीय बेटी और एक पड़ोसी मंगलवार की रात कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। वैसे तो संभल जिला कोरोना के संक्रमण से बचा हुआ था लेकिन जब दिल्ली में तब्लीगी तलाशे गए तो संभल में भी उनकी छानबीन शुरू हुई। सरायतरीन में तमिलनाडु के जमातियों का एक समूह सामने आया जो दिल्ली की जमात में भी शामिल हुआ था। यह समूह 6 मार्च से रुका हुआ था।
विज्ञापन

इस जमात में 11 सदस्य थे। इसी जमात के एक बुजुर्ग सदस्य की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हुई है जबकि जमात के पांच सदस्य अभी कोरोना संक्रमित हैं। तमिलनाडु के जमातियों के खिदमतगार रहे दो लोग और कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके बाद संभल के नई सराय में ठहरे फिरोजाबाद के 10 जमाती सामने आए। इसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। जिसके घर यह जमात ठहरी थी उसके घर से दो लड़कियां कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इसके साथ ही एक पड़ोसी भी कोरोना संक्रमित निकला है। इस हिसाब से नई सराय में तीन जमातियों समेत कुल छह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संभल जिले में नई सराय में छह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रजपुरा का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। उसकी मां और भतीजी बाद में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा जुनावई के गांव रिवाड़ा की महिला कोरोना संक्रमित निकली है। एक कोरोना संक्रमित संभल के दीपासराय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन करने के लिए एएसपी और एडीएम ने किया भ्रमण
संभल। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने संभल के बाजार का भ्रमण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभल में दोपहर 12 से 3 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। अगर इस अवधि के बाद या पहले कोई दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed