फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona: Policemen most infected among government employees

कोरोना : सरकारी कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संक्रमित पुलिसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona: Policemen most infected among government employees
संभल। कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार सरकारी कर्मचारी आ रहे हैं। इन कर्मचारियों में सबसे बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों की है। अब तक 65 पुलिस कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों के इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही शामिल हैं। पुलिसकर्मियों के बाद 21 स्वास्थ्य कर्मी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस कर्मी जुटे हुए हैं। जिले में पुलिसकर्मियों की पहले से ही कमी है। यदि ऐसे में पुलिस कर्मी संक्रमण की चपेट में आए चुनाव का कार्य बाधित हो जाएगा। इसी के चलते पुलिस के आला अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तैनात कई पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। चुनाव सेल के प्रभारी निरीक्षक में भी संक्रमण पाया गया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्य कर्मी भी लगातार आ रहे हैं। जिला अस्पताल में कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ी हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार आम लोगों के संपर्क में रहने से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। संपर्क बनाने के दौरान पूरी तरह बचाव करना होगा तभी संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed