{"_id":"609586c28ebc3ebf415d57b6","slug":"corona-infection-in-village-aria-sambhal-news-mbd3884208123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचलों में पहुंचा संक्रमण, जांच हो जाए तो हकीकत सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचलों में पहुंचा संक्रमण, जांच हो जाए तो हकीकत सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव गुमसानी में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब दस लोगों की मौत हो गई है। इस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जितने लोगों की मौत हुई है सभी को सांस लेने में दिक्कत थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच नहीं की है। अब सवाल उठता है कि जब लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो रही है तो जिम्मेदार ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव संपन्न हो गया लेकिन अब ग्रामीणों की सेहत पर प्रभाव छोड़ गया। अब शहरी क्षेत्र से ज्यादा खतरा ग्रामीण इलाकों में मंडराना शुरू हो गया है। यह खतरा कई गांवों में जानलेवा भी साबित हो रहा है। गांव गुमसानी में एक सप्ताह के भीतर करीब दस लोगों की सांस की दिक्कत के चलते मौत हुई है।
गांव में शोर है कि जिन लोगों की मौत हुई है वह कोरोना संक्रमित थे लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच नहीं कराई गई। अचानक सांस की दिक्कत और मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। काफी संख्या में ग्रामीण खांसी, बुखार और अन्य बीमारियों से परेशान हैं। सवाल यह उठता है कि एक सप्ताह के अंदर ही लोगों की मौत क्यों हुई है। अंदेशा है कि पंचायती चुनाव के दौरान जो भीड़ एकत्र हुई और उससे ही संक्रमण फैलने का अंदेशा है।