फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona increas in yara ferilizer

यारा फर्टिलाइजर और संभल बना संक्रमण का हब, तेजी से फैल रहा संक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
corona increas in yara ferilizer
संभल। यारा वेरा फर्टिलाइजर का कैंपस और संभल का नगरीय क्षेत्र इस समय कोरोना संक्रमण के हब बने हुए हैं। यारा वेरा फर्टिलाइजर में 49 संक्रमित मिल चुके हैं। इस प्लांट में कुल 1500 के करीब लोग रहते हैं। अगर इस आबादी के हिसाब से देखा जाए तो संक्रमण का स्तर बड़ा है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की माने तो यह संक्रमण दूसरे राज्यों से यात्रा कर आए लोगों की वजह से संक्रमण फैला है। कई ऐसे संक्रमित हैं जो निजी अस्पतालों में उपचार में हैं। यही हाल संभल नगर का है। करीब 50 से ज्यादा मरीज नगरीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। 7 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यारा वेरा फर्टिलाइजर के कर्मचारी दूसरे शहर व राज्यों के हैं। कई ऐसे कर्मचारी हैं जो महाराष्ट के रहने वाले हैं। होली पर ज्यादातर कर्मचारी अपने घरों के लिए गए थे। अब संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह संक्रमण बाहर से आए लोगों के माध्यम से ही फैला है। कई कर्मचारियों की सेहत ठीक न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती हैं। संभल के हालात भी बिगड़ते जा रहे हैं। मरीजों की संख्या जिले में सबसे ज्यादा संभल नगरीय क्षेत्र की है। 50 से ज्यादा ऐसे मरीज हैं जो एक सप्ताह के भीतर सामने आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक हुईं सात मौतों में छह लोग संभल के रहने वाले थे। इससे साफ जाहिर है कि संक्रमण संभल में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed