फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona: Demand for Ayurvedic medicines increased five times in a month

कोरोना : एक माह में पांच गुना बढ़ गई आयुर्वेदिक दवाओं की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona: Demand for Ayurvedic medicines increased five times in a month
संभल। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही लोगों को भी स्वास्थ्य की चिंता बहुत सताने लगी। लोग आयुर्वेदिक दवाओं का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे एक माह में पांच गुना दवाओं की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

जनवरी की शुरूआत से ही जिले में संक्रमण फैलना शुरू हुआ। एक माह में 1500 मरीज सामने आए। दो लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान भी जा चुकी है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य की चिंता भी सताने लगी है। इसके लिए आयुर्वेद दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट किया जा सके और कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मिल सके।
विज्ञापन

इसी के चलते कई आयुर्वेद दवाओं की बिक्री बढ़ी है। काढ़े की मांग सबसे ज्यादा है। सर्दी और अन्य तरह की समस्या होने पर लोग काढ़े का सेवन ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से सबसे ज्यादा कोरोनिल किट, ग्लोय जूस, ग्लोय बटी की बिक्री बढ़ी है। दिसंबर में इसकी मांग ज्यादा नहीं थी। अब यह मांग बढ़ी है।

आकाश, मेडिकल स्टोर स्वामी
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद आयुष काढ़े की मांग काफी ज्यादा है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस महीने से मांग ज्यादा बढ़ी है।
बदरूज जमां, मेडिकल स्टोर स्वामी
ग्लोय का पाउडर, टैबलेट, लिक्विड आदि के साथ-साथ शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा व तुलसी की टैबलेट की बिक्री इस समय काफी है।
सौरभ गुप्ता, मेडिकल स्टोर स्वामी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी का बढ़ा होना जरूरी है और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी लोग पतंजलि का काढ़ा, मल्टी विटामिन टैबलेट खरीद रहे हैं।
महावीर मोंगिया, मेडिकल स्टोर स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed