{"_id":"6352f3573dcdd21fb9470bc2","slug":"controversy-with-eo-regarding-demand-of-honorarium-of-safai-karamcharis-organization-chandausi-news-mbd445124250","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संगठन की मानदेय की मांग को लेकर ईओ से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संगठन की मानदेय की मांग को लेकर ईओ से नोकझोंक
विज्ञापन
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारी व ठेका सफाई कर्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिले। कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने पर कर्मचारियों से शनिवार से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।
नगर पालिका परिषद में 125 ठेका सफाई कर्मचा री कार्यरत है। इन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका है। एक सप्ताह पहले कर्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर ईओ विजय पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को ठेका सफाई कर्मी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों के साथ ईओ के निवास पर पहुंचे और मानदेय को लेकर वार्ता। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोक-झोंक हुई। ईओ ने कहा कि जैसे पैसा आएगा उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
कर्मचारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। कर्मचारियों ने कहा कि शुक्रवार तक मानदेय नहीं मिलता है, तो सभी ठेका सफाई कर्मचारी शनिवार को कार्य बहिष्कार कर देंगे। कहा कि दिवाली का त्योहार पर भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिससे हमारे परिजन त्योहार कैसे मनाएंगे। बाजार से काफी उधार ले लिया है। उसको मांगने के लोग घर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान राकी वाल्मीकि, रविशंकर, राकेश कुमार, विजय, कमल, अजय, अनुज चौहान, नीरज, विशाल, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार ठेका सफाई कर्मचारी मानदेय को लेकर मिलने आए थे। जिनसे कहा कि जैसे ही पैसा आएगा, उनका मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। -विजयपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी