फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Controversy over DJ playing on birthday, sticks and sticks went fiercely

जन्मदिन पर बज रहे डीजे को लेकर कहासुनी, जमकर चले लाठी-डंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy over DJ playing on birthday, sticks and sticks went fiercely
कुढ़फतेहगढ़(संभल)। क्षेत्र के गांव दारनी में बुधवार की रात जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बज रहे डीजे में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी निवासी संविदा लाइनमैन सोनू के पांच वर्षीय बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। रात करीब साढ़े दस बजे कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। इस दौरान पड़ोसी सूरजपाल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर गाली गलौज हो गई थी, कुछ ही देर में दोनों में मारपीट भी शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार ले आई और जमकर मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मारपीट में सोनू, उसके पक्ष का राजेश निवासी अला रामपुर थाना बिलारी मारपीट में घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सूरज पाल, उसका बेटा सचिन, भाई भारत पाल घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने, घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजपाल ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर आरोपी सूरज पाल, उसके बेटे सचिन, टोनी, रुमसिह व दूसरे पक्ष के सचिन की तहरीर की तहरीर पर आरोपी सोनू, रोहित, शेरसिंह, तथा धर्मपाल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। फायर होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed