{"_id":"60a030ee8ebc3e7b51187a5e","slug":"contract-workers-give-ultimatum-to-stop-services-by-demonstrating-sambhal-news-mbd389140987","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजला विभाग के संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर सेवाएं बंद करने का अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजला विभाग के संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर सेवाएं बंद करने का अल्टीमेटम दिया
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। पवांसा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने चंदौसी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शनिवार दोपहर को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए मजबूर होकर 16 मई की मध्य रात्रि से सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन करने आए कर्मचारियों से बातचीत हुई है। जेई के द्वारा एक संविदा कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई कोरोना संक्रमित हैं और होम आइसोलेट हैं। जब जेई आएंगे तो दोनों पक्षों में वार्ता से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
अवर अभियंताओं की संस्तुतियों पर संविदा कर्मियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जो संविदा कर्मचारी सही कार्य कर रहे हैं उनको भी परेशान किया जा रहा है। मानदेय के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है। विद्युत विभाग के कर्मचारी एक हजार रुपये की घूस मांगते हैं। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
ओमपाल सैनी, एसएसओ, पवांसा सब स्टेशन