{"_id":"621d0c17b72e682d4952ff47","slug":"contract-worker-lineman-dies-due-to-electrocution-sambhal-news-mbd4202392121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शटडाउन के बिना फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने जेई पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। साथ ही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
सोमवार को असमोली से असगरीपुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिसे ठीक करने के लिए जेई ने संविदा कर्मी मोहम्मद युसुफ (22) निवासी मुबारकपुर बंद को निर्देशित किया। परिजनों का कहना है कि संविदा कर्मी जेई से शटडाउन करने की बात कहकर फाल्ट ठीक करने गया था। जैसे ही विद्युत पोल पर चढ़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
आननफानन उसे असमोली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने युसुफ को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में ही परिजनों जेई पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जेई की लापरवाही के चलते युसुफ की मौत हुई है। जेई ने शटडाउन नहीं लिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया। परिजनों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने परिजनों को शांत किया और मुआवजा देने की बात कही है। साथ ही घटना स्थल का मौके मुआयना भी किया।
विज्ञापन
मैंने संविदा कर्मी से कहा था कि जब फाल्ट ठीक करें तो मुझे बता देना मैं शटडाउन ले लूंगा। इसके बाद शटडाउन लेने की बात हो नहीं पाई और हादसा हो गया। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वह गलत है। उसने काम करने की मुझे कोई सूचना नहीं दी।
लखपत सिंह, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, असगरीपुर