{"_id":"6845ec134a1cc8ea37085d5b","slug":"container-carrying-army-cos-household-goods-catches-fire-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120650-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सेना के सीओ का घरेलू सामान ला रहे कंटेनर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सेना के सीओ का घरेलू सामान ला रहे कंटेनर में लगी आग
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं रोड पर एक होटल के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे कंटेनर में भरे घरेलू सामान में अचानक आग लग गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर सेना के सीओ का घरेलू सामान भरकर देहरादून से हैदराबाद के सिकंदराबाद शहर जा रहा था। बताया जा रहा है ट्रक में रखी कार की बैटरी में स्पार्किंग से कंटेनर में आग लगी है।
रविवार को सेना के सीओ का घरेलू सामान भरकर एक कंटेनर देहरादून से हैदराबाद के सिकंदराबाद जा रहा था। ट्रक चंदौसी के लक्ष्मणगंज का चालक नफीस चला रहा था। उसके साथ देहरादून से एक सैन्यकर्मी भी था। दोपहर करीब तीन बजे कंटेनर के चंदौसी आने पर चालक ने उसे बदायूं रोड पर पैराडाइज होटल के पास खड़ा कर दिया और थोड़ी देर के लिए चालक अपने घर चला गया। घर से लौटने के बाद जब चालक कंटेनर लेकर थोड़ी ही दूर चला, तो उसके पीछे के हिस्से से धुआं निकलने लगा। यह देख उसके पीछे चल रहे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
चालक ने कंटेनर रोका और सैन्यकर्मी के साथ जब उसके पीछे का दरवाजा खोला, तो उसमें से आग की लपटे निकलने लगीं। चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खाली स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना पर आए दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से कंटेनर में रखी कार, फर्नीचर, कपड़े, किताबें, साइकिल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सिर्फ बक्से में रखा सामान ही आग से बच सका। दमकल प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि प्रतीत हो रहा है कि बैटरी में स्पार्किंग होने से कंटेनर में आग लगी है।